फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी: पुलिस ने धरे चार आरोपी, 70 लाख रुपये फ्रॉड का मामला

Tue, 28 Jul 2026 09:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पुलिस ने 70 लाख रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठग क्रिप्टो करंसी में निवेश करवाने को लेकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। 
विज्ञापन
ठगी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप के जरिए निवेशकों को अधिक रिटर्न का लालच देकर लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी डिजिटल वॉलेट और मोबाइल एप तैयार कर उनमें निवेश और मुनाफे का फर्जी आंकड़ा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम निवेश करवाई गई। जब पीड़ित ने निवेश की राशि वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में संपर्क तोड़ दिया।

जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने सुशील कुमार (यमुनानगर), उधम सिंह (करनाल), संजीव कुमार (कुरुक्षेत्र) और राजेश कुमार (करनाल) को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी के शिकार लोगों की संख्या तथा बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से हुए लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें