माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। 2022 में होली के दिन हुई एक झड़प से जुड़े हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि प्रॉसीक्यूशन घटना तो साबित कर पाया, लेकिन आरोपियों की पहचान और संलिप्तता स्थापित नहीं हो सकी। कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपी बरी कर दिए।
घटना 18 मार्च 2022 की तड़के सुबह हुई थी जब पांच लड़के शिकायतकर्ता करण के घर में घुसकर होली खेलने के नाम पर हमला करने आए। पड़ोसी युवक के पेट में चाकू मारने का आरोप लगाया गया लेकिन बरामद चाकू पर खून नहीं पाया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने 16 गवाह पेश किए, लेकिन बयानों में विरोधाभास और प्रत्यक्ष पहचान का अभाव पाया गया।