फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-27 में 15 नवंबर को श्रीकृष्ण कृपा धाम का होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में होगा समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-27 में हर्बल पार्क के सामने 15 नवंबर को श्रीकृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर धाम की आधारशिला रखेंगे।
श्रीकृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में होगा। इसमें स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज और साध्वी डॉ. अमृता दीदी भी मौजूद रहेंगी। मंत्री कृष्ण बेदी, गौरव गौतम, राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा और विधायक शक्ति रानी शर्मा विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार, धाम का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के संदेश और श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना है। यह केंद्र सत्संग, सेवा, सुमिरन, योग और ध्यान की गतिविधियों को समर्पित होगा। साथ ही युवाओं को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें