फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिता के जरिये स्वस्थ जीवनशैली से जुडेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। एमडीसी से सटे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से बच्चों और उनके अभिभावकों को आयुर्वेद के माध्यम से संतुलित खानपान, बेहतर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का पाठ पढ़ाया जाएगा।
संस्थान के कुलपति प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में कौमारभृत्य विभाग की ओर से आयोजित पोषण जागरूकता शिविर का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में पोषण की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कौमारभृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितेश कुमार वर्मा ने बताया कि बाल दिवस पर आयोजित पोषण जागरूकता शिविर के तहत योग हॉल में क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और अच्छी खानपान की आदतों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें