पिंजौर। प्रधानमंत्री द्वारा बुनियादी ढांचे और विकास से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए जो गति शक्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। यह योजना न केवल भारत के बुनियादी ढांचे को गतिशीलता प्रदान करेगी बल्कि भारत को आने वाले समय में 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में भी गेमचेंजर साबित होगी। उक्त शब्द पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद रतनलाल कटारिया ने धर्मपुर कॉलोनी पिंजौर में जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल के निवास स्थान पर कहे।
कटारिया ने कहा कि इस गति शक्ति योजना से देश में करीब 100 लाख करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचा खड़ा होगा और लगभग 15-20 केंद्रीय मंत्रालयों व राज्य सरकारों की परियोजनाओं को जोड़ा जाएगा। जो पहले लेट-लतीफी का शिकार होती रहती थी। उन्होंने कहा कि भारत गति शक्ति योजना से देश में 225 मेगावाट सौर ऊर्जा की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर भारत को एनर्जी प्रदान कराने में सहायता प्रदान करेगा। इसी प्रकार से आज देश में रेलवे व हवाई कार्गो की क्षमता बढ़ाने की अभी भारी जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब रेलवे की परिवहन क्षमता 121 करोड़ टन से बढ़कर 160 टन तक पहुंच जाएगी तो हम अपना माल ठीक समय पर पहुंचाने में कामयाब होंगे।