फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व प्रिंसिपल का पलटा फैसला, नए सत्र में छात्रों से नहीं खाली कराया जाएगा हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनाई गई कमेटी ने जांच के बाद वर्तमान प्रिंसिपल को सौंपी रिपोर्ट के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में नए सत्र से छात्रों से बॉयज हॉस्टल खाली नहीं कराया जाएगा। शहर के सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में करीब 60 छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं। हाल ही में इस हॉस्टल को लड़कियों का बताकर पूर्व प्रिंसिपल ने आदेश जारी किए थे कि इसमें गर्ल्स को शिफ्ट किया जाएगा और बॉयज को हॉस्टल खाली करना पड़ेगा। इस पर छात्रों ने अपनी परेशानी को सामने रखकर विरोध भी जताया था। इसके बाद शिक्षा विभाग की गठित कमेटी ने ने जांच के बाद वर्तमान प्रिंसिपल को मामले की रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि फिलहाल नए सत्र में हॉस्टल में बॉयज ही रहेंगे।
विज्ञापन

पक्की पार्किंग न बनाने से रहो रही परेशानी
सेक्टर -1 पीजी कॉलेज में पक्की पार्किंग न बनाए जाने के कारण एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पक्की पार्किंग न होने से विद्यार्थी कच्ची पार्किंग में वाहन खड़े कर रहे हैं। इसे बनाने के लिए कोई काम नहीं किया गया है। पंचकूला उच्च शिक्षा अधिकारी रीटा गुप्ता ने बताया कि इन सभी मामलों को लिए जल्द प्रपोजल भेजा जाएगा और समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें