संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 महेशपुर में एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। पीड़िता ने शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर-21 में दी। पुलिस ने पीड़िता हरजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार हरजीत कौर पत्नी मोहिन्द्र सिंह सेक्टर-21 महेशपुर मकान 103 ने बताया कि वह शनिवार को शाम करीब 7 बजे वह बेटे के साथ मार्केट से पैदल घर जा रही थी। रास्ते में मकान नंबर 60 सेक्टर- 21 के पास पहुंची और पीछे से एक मोटर-साइकिल सवार ने गले से सोने की चेन छीन ली, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। वह मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर सकी। मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहना था। थाना सेक्टर-5 में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।