फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खुदकुशी के लिए किया मजबूर, पति व सास पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दहेज के लिए रोजाना प्रताड़ित किए जाने पर 26 वर्षीय पुष्पा ने खुदकुशी कर मौत को गले लगा लिया। इस मामले में अब फेज-11 थाना पुलिस ने मृतक महिला के पति व उसकी सास के खिलाफ किसी को मरने के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान योगिंदर सिंह (पति) व फूलवती (सास) दोनों निवासी अंब साहिब कॉलोनी फेज-11 के रूप में हुई है। यह मामला मृतक के पिता लाल सिंह निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी पुष्पा की शादी करीब 5 साल पहले योगिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा। उसकी सास अपने बेटे को कम दहेज लाने के लिए रोज उसके खिलाफ भड़काती थी। मां की बातों में आकर उसका पति उसे रोज पीटता था। लाल सिंह ने घर बसाने के चक्कर में कई बार अपने दामाद को समझाया लेकिन वह नहीं हटा। 3 अप्रैल को उसकी बेटी ने अपने पति व सास से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे फोन पर इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे बताया कि पुष्पा की मौत हो चुकी है। उसने अपने दामाद व उसकी मां के खिलाफ बेटी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने दोनों पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें