फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर के प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की फोरा ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम से राहत को लेकर डीसीपी व पीएमडीए अधिकारियों से मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला।
शहर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या को लेकर फैडरेशन ऑफ रेजीडेंट्स एसोसिएशंस (फोरा) के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के अभियंता अरविंद कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के व्यस्त चौकों पर ट्रैफिक लाइटें लगाए जाने की मांग रखी।

फोरा के प्रधान आरपी मल्होत्रा, कोर कमेटी सदस्य योगिंदर क्वातरा, डॉ. एमएस कंबोज, आरसी गुप्ता और संजीव गोयल ने मेजर संदीप सागर चौक, भगत सिंह चौक, उधम सिंह चौक और गीता चौक पर बढ़ते यातायात दबाव की जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक लाइटें न होने के कारण इन चौकों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


मल्होत्रा ने बताया कि सेक्टर 7-8-17-18 के राउंडअबाउट पर पंचकूला से चंडीगढ़ और हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला की ओर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के समय यहां अत्यधिक भीड़ के कारण समय की बर्बादी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि मेजर संदीप सागर चौक पर पहले ट्रैफिक लाइटें लगी थीं, जिन्हें हटाए जाने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं।

फोरा पदाधिकारियों ने कहा कि भगत सिंह चौक और गीता चौक पर पैदल चलने वालों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस पर पीएमडीए के एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है। सेक्टर-20 और 21 की डिवाइडिंग रोड पर सेंसर आधारित ट्रैफिक लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। जल्द ही सेक्टर-12 और 12ए में भी स्मार्ट सिग्नल लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें