फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फ्लाईओवर व टी प्वाइंटों पर लगी बंद लाइटें बनी शोपीस, बढ़ रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर स्थित रामगढ़, कोट मटावाला, बरवाला बाईपास, मौली व बागवाली फ्लाईओवर व टी प्वाइंटों पर रात के समय लाइटों के बंद पड़ा होने से सड़क से गुजरने वाले लोगों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामगढ़ के पूर्व सरपंच राजकुमार सैनी, गुरपाल चौधरी, बंटी कसाना, मास्टर श्यामलाल, कोट वासी, अशोक लाट, कमल, संजीव कुमार दिलावरी सहित अन्य ने बताया कि पिछले कई महीनों से पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवरों व टी प्वाइंटों पर रोशनी के लिए जो लाइटें लगाई गई थी वह कई महीने से बंद पड़ी है। जो आजकल शोपीस बनकर रह गई है। सड़क मार्ग पर अंधेरा होने के कारण आए दिन सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। लोगों ने इन हादसों का जिम्मेदार संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताया है। जिनकी लापरवाही व और अनदेखी के कारण इस समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लाइटे ठीक नहीं हुई तो प्रदर्शन करेंगे
लोगों ने कहा कि वह इस समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन आज तक विभाग के किसी भी अधिकारी ने उनकी इस समस्या की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चेताते हुए कहा कि अगर समय रहते हाईवे पर लगी सभी लाइटों को ठीक कर रात के समय नहीं जलाया गया तो लोग हाईवे पर उतरकर विभाग के प्रति रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें