फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फ्लाईओवर बना, स्लिप मार्ग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉन्ग साइड से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाएं
विज्ञापन

एनएच-7 पर मटावाला के पास हालात खतरनाक 10 से अधिक गांव प्रभावित, कई बार उठा चुके मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर गांव मटावाला के समीप बनाए गए फ्लाईओवर के साथ स्लिप मार्ग न होने से क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों के लोग रॉन्ग साइड से आवाजाही करने को मजबूर हैं। इससे यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कोट, दबकौरी, रतेवाली, बूंगा, टिब्बी, कनौली, खेतपुराली और सबीलपुर सहित कई गांवों के लोग रोजाना मटावाला बस स्टॉप से पंचकूला, चंडीगढ़ और बरवाला के लिए बस पकड़ते हैं। लेकिन फ्लाईओवर के साथ स्लिप मार्ग न बनाए जाने के कारण उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉन्ग साइड से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सलीम दबकौरी, संजीव कुमार प्रजापत, पवन धीमान, संजीव दिलावरी, मोहनलाल और दुकानदार कमल कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सुरक्षा के मद्देनजर स्लिप मार्ग बनाने की मांग की थी। उस समय विभाग ने आश्वासन भी दिया, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल जाने वाले भी जोखिम में
ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर रामगढ़ की ओर से रॉन्ग साइड से गुजरना पड़ता है। वहीं कोट गांव और आसपास स्थित सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को भी प्रतिदिन इसी जोखिम भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई बार उठाई मांग, समाधान नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द स्लिप मार्ग का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें