फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमंदिर लाइट पाॅइंट के पास एक के बाद एक पांच वाहन भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट के समीप शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से पांच वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे पिंजौर से पंचकूला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने चल रही लाल रंग की ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो आगे चल रहे वाहनों से जा टकराई और देखते ही देखते पांच वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में मदद की। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी बबली रावत ने बताया कि दुर्घटना में करीब पांच वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें