फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पांच छात्रों ने जेईई में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम विद्यालय के पांच छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय सफलता के साथ संस्थान ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक बार फिर परिचय दिया है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हर्षित कुमार (97.70 प्रतिशत), अर्नव (96.58 प्रतिशत), कुणाल गोयल (95.71 प्रतिशत), अभिषेक कुमार (95.45 प्रतिशत) तथा सुखम बंसल (90.94 प्रतिशत) शामिल हैं। इन छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और समर्पण ने विद्यालय के शैक्षणिक मानकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में औपचारिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्रों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा गौरव प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। हर्षित कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘विवेकानंद प्रेरणा आसन उत्कृष्टता पीठ’ से विशेष रूप से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें