फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः संक्रमण रोकने को पंजाब सरकार ने 5 औद्योगिक इकाइयों को पीपीई-मास्क बनाने की मंजूरी दी

Tue, 07 Apr 2020 12:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब उद्योग विभाग के निरंतर प्रयासों के चलते सूबे की पांच निजी औद्योगिक इकाइयों को जीवन रक्षक पीपीई, एन-95 और एन-99 मास्क की सप्लाई करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। इससे इन वस्तुओं की कमी से जूझते राज्य को और मजबूती मिलेगी। यह जानकारी सोमवार को उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट(पीपीई) के निर्माण और सप्लाई के लिए लुधियाना की फर्में- शिवा टेक्स्टाइल, स्वामी टेक्सटाइल और सिंगोरा, को सिटरा कोयंबटूर की प्रमाणित टेस्टिंग प्रयोगशालाओं द्वारा मंजूरी दी गई है। इस काम के लिए यह फर्में, जेसीटी फैब्रिक्स फगवाड़ा और एवर शाइन गारमेंट्स लुधियाना के अलावा हैं।

एन-95 मास्क और एन-99 मास्क के निर्माण के लिए- सरजीन होशियारपुर और आक्सीक्लीयर के साथ-साथ लुधियाना की दो और फर्में- गुरकिरपा टैक्सटाइल्स और नवयुग लेमिनेट्स को पीपीई फैब्रिक सप्लाई करने की इजाजत दी गई है। अरोड़ा ने आगे कहा कि ऐसी 20 तकनीकी टेक्सटाइल की पहचान की गई है, जो पीपीई और मास्क बना रही हैं या बनाने योग्य हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई इकाइयां पीपीई और सुरक्षा मास्क के नमूने तैयार करने की प्रक्रिया में हैं, जिन्हें आगे प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सिडबी 50 लाख रुपये तक के 100 प्रतिशत प्रोजेक्टों के लिए 5 साल की समय सीमा के लिए 5 फीसदी ब्याज दर पर कर्ज प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें