फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी में सवारियों के लिए चल रही थी रंजिश, लोहे की रॉड, लाठी और ईंटों से किया था हमला
विज्ञापन

सभी आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। टैक्सी में सवारियों को लेकर चल रही रंजिश में कालका में युवक पर लोहे की रॉड, लाठी और ईंटों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शम्मी, अंकित उर्फ आऊ, इशान उर्फ बल्ली, चंदू और हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे गांधी चौक के पास निखिल चौरसिया पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी और ईंटों से उसके सिर, टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। गंभीर रूप से घायल निखिल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने निखिल की शिकायत पर 8 सितंबर को कालका थाने में मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने 10 सितंबर को कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को सब्जी मंडी कालका के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी इशान उर्फ बल्ली ने बताया कि टैक्सी में सवारियों को लेकर निखिल और उसके साथियों के साथ रंजिश चल रही थी। इसी के चलते निखिल पर हमला किया गया। पुलिस अब आरोपियों से हमले में इस्तेमाल हथियारों और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें