फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ढाबे में युवक को चाकू मारने के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चाकू मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने ढाबा संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांचों को अंबाला जेल भेज दिया है। आरोपी कमल, दीपक, सुच्चा गिरी, अनमोल गिरी और करन कुमार हैं। घायल की मां कमल देवी की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस ने कमल ढाबा संचालक के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज करके कार्रवाई की।
विज्ञापन



घायल की मां कमल देवी ने बताया कि 2 जनवरी को राहुल अपने दोस्त के साथ शादी में गया था। शादी में खाना खत्म होने पर वह दोस्त महेशपुर निवासी हन्नी के साथ कमल ढाबा में खाना खाने के लिए गया था। ढाबा संचालक कमल और उसके बेटे दीपक का राहुल और हन्नी से रुपयों के लेनदेन में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसको धमकाया। देखते ही देखते चाकू से गर्दन और पेट पर वार कर उसको घायल कर दिया। घायल का इलाज पीजीआई आईसीयू में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें