फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार से लाल हो रहीं शहर की सड़कें

विज्ञापन
माजरी चौक पर अकसर होते रहते हैं हादसे। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 2023 में कुल 235 सड़क हादसे हुए थे। इसमें 102 लोगों ने जान गंवाई। 2024-25 में 347 सड़क हादसों में 112 लोगों की जान गई और 55 लोग घायल हुए थे। इन सड़क हादसों में किसी परिवार से पिता का साया उठा तो किसी के घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। इन हादसों में ऐसे भी परिवार हैं, जिन्होंने कई सालों तक बेटे के जन्म का इंतजार किया। इन हादसों ने उनकी जिंदगी से बेटे का सुख भी छीन लिया। संवाद
विज्ञापन


इन चौराहों पर हुए हादसे
जनवरी और फरवरी माह में चार सड़क हादसे हुए हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से चार लोगों ने जान गंवाई है। इसी तरह सोमवार की रात दस बजे माजरी चौक बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से टायर के नीचे आने से रामगढ़ निवासी इकरार अहमद की मौत हो गई। 30 जनवरी की देर रात पुराने पंचकूला लाइट पाॅइंट पर हादसे में बीड़ घग्गर निवासी भरत और सम्मी की मौत हो गई थी। इससे पहले भी पंचकूला शहर के 9-10 चौक पर वाहन के नीचे आने से जीरकपुर निवासी नरेंद्र की मौत हो गई और जनवरी की शुरुआत में ही नाडा साहिब के पास हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई थी।

ये चौक बने एक्सीडेंट पॉइंट
वाहनों की स्पीड पर रोक नहीं लगने की वजह से सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अमरटैक्स चौक, सेक्टर-6,7 की डिवाइडिंग रोड चौक, सेक्टर-9,10 के डिवाइडिंग रोड चौक, नाडा साहिब चौक, पुराना पंचकूला का लाइट पॉइंट चौक, सेक्टर-11,12 चौक, सुखोमाजरी बाइपास, पंचकूला-यमुनानगर हाईवे, सेक्टर-26 और 27 की तरफ का पास, ताऊ देवीलाल स्टेडियम के लाइट पॉइंट, माजरी चौक और शहर में बने अन्य चौकों पर वाहनों की चपेट में आने से लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन

सिर से उठ गया पिता का साया
सोमवार की रात दस बजे माजरी चौक बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रामगढ़ निवासी इकरार अहमद की मौत हो गई। लोगों ने उनको सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इकरार के दोस्त रामगढ़ निवासी पारस ने बताया कि वह सेक्टर-6 में ड्राइवर की नौकरी करता था। रोज की तरह सोमवार की शाम नौकरी के बाद घर जाते समय माजरी चौक के पास ट्रक की चपेट में आ गया। सिर पर टायर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। इकरार चार बच्चों के पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें