पंचकूला। गांव नागल में शामलात जमीन से कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को चंडी मंदिर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश गोयल, शमशेर, सुखदेव, जसवीर सिंह व राम सिंह के रूप में हुई है।
क्या था मामला
नगर निगम की टीम बुधवार को नग्गल गांव में किसी दूसरे जगह से कब्जा हटाया गया था। कब्जा हटाने के बाद वारदात की जगह करीब पौना एकड़ की शामलात जमीन पर अवैध कब्जे की सीएम विंडो पर शिकायत थी, टीम वहां चली गई। वहां से भी कब्जा हटाने के लिए नगर निगम की 12 कर्मचारियों की टीम अपनी गाड़ियों से उतरकर कब्जा हटाना शुरू किया। इसके तुरंत बाद नग्गल गांव के लोग मौके पर आए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को पहले तो अवैध कब्जों को तोड़ने से रोका लेकिन निगम की टीम को कार्रवाई करता देख उनके साथ मारपीट की और गाड़ियों पर पथराव किया।