फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : सिपाही भर्ती के लिए दोबारा हो रहे शारीरिक मापतौल के दौरान हाइट पूरी करने के लिए लगवाई विग, पकड़ा गया

विज्ञापन
पकड़ा गए युवक ने इस तरह से लगवाई थी विग।
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुरुष सिपाही भर्ती में हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा से पैमाइश का मौका मिलने के बाद युवक हाइट पूरी कराने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रहे हैं। रविवार को पंचकूला के सेक्टर-5 ग्राउंड में दोबारा से शारीरिक मापतौल के लिए आए एक युवक को काबू किया गया। युवक ने हाइट बढ़ाने के लिए अपने सिर पर एक विग लगवा रखी थी, जिससे उसकी हाइट एक इंच तक बढ़ गई थी। शक होने के आधार पर उससे पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया।
विज्ञापन

5500 सिपाही पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग लिखित परीक्षा के लिए फिजिकल और पीएमटी कर चुका है। काफी संख्या में युवाओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि और आरोप लगाया था कि उनकी हाइट पूरी है, आयोग ने गलत तरीके से उनको बाहर कर दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में आयोग को आदेश दिए थे कि इन आवेदकों की हाइट दोबारा से मापी जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने इन युवाओं के लिए 3 से 6 फरवरी का पैमाइश का शेड्यूल जारी किया था। उसी के तहत रोजाना युवाओं को बुलाया जा रहा है। रविवार को एक युवक को विग लगवाए हुए पकड़ा।
आयोग के कर्मचारियों ने बताया कि पहले से ही उनके पास इस तरह की शिकायतें आ रही थी कि कुछ युवा हाइट बढ़ाने के लिए आधे से एक इंच तक की विग लगवा रहे हैं। चेकिंग में एक युवक पकड़ा गया। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, पंचकूला के एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि अभी आयोग की ओर से ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें