फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : सीजन की पहली बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, ठंड बढ़ी, आगे ऐसे रहेगा मौसम

Mon, 16 Nov 2020 02:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बारिश से बढ़ी ठंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीजन की पहली बारिश रविवार रात हुई। इसके बाद ठंड बढ़ गई। बारिश से शहर के तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बारिश के बाद गिरकर 17.8 डिग्री पहुंच गया। देर रात तक ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को दिन के अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। हालांकि सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा। बारिश से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आने के आसार हैं। रविवार रात साढ़े आठ बजे तक पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पास दिवाली पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। यह इस सीजन का पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि पंजाब से लेकर हरियाणा तक बारिश की झड़ी लगी। चंडीगढ़ में दोपहर के बाद से बादलों की आहट हुई। रविवार शाम पांच बजे अचानक से बादल छाए और अंधेरा हो गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई।

सितंबर के पहले हफ्ते में दर्ज की गई थी बारिश
उत्तर भारत में लंबे समय से बारिश नहीं हुई थी। चंडीगढ़ में सितंबर के पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। उसके बाद से सूखा पड़ा हुआ है। मानसून की विदाई के बाद तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ आया, लेकिन कमजोर होने की वजह से ऊंचाई वाले इलाके में सिर्फ बर्फबारी हुई। बारिश नहीं होने से प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आ रही थी। ऐसी स्थिति में बारिश की कमी महसूस की जा रही थी।

मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में ज्यादा बारिश नहीं होती। आमतौर पर 20 से 18 एमएम बीच बारिश होती रही है। सबसे ज्यादा बारिश साल 2004 में 140 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। हालांकि साल 2004 के बाद अधिकतम बारिश साल 2013 को रिकार्ड की गई थी।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
रविवार रात हुई बारिश से अब दिन में ठंड बढ़ जाएगी। 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री। 17 को अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास और न्यूतनम तापमान 15 डिग्री के करीब रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें