फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पहले गोरों से लड़े, अब चोरों से लड़ना है - भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आप गुजरात में भाजपा के 27 साल के अत्याचारी शासन को समाप्त कर राज्य में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत करेगी। डांग में अपने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। सत्ता में आने के बाद सभी भ्रष्ट नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों के लूटे हुए पैसे वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अंग्रेजों की तुलना में कहीं अधिक निर्दयता से देश का पैसा लूटा है। उन्होंने एक नारा भी दिया, पहले लड़ें गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से। मान ने लोगों से अपील की और कहा कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को एक बार सरकार बनाने का मौका दें। अब समय आ गया है कि गुजरात से भ्रष्ट और अत्याचारी भाजपा नेताओं को बाहर कर राज्य की राजनीति में बदलाव लाया जाए। इन लोगों ने अपनी गलत नीतियों से राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें