पैराफिट से टकराने से कार में आग
- फोटो : अमर उजाला
मोरनी में पैराफिट से टकराने से कार में आग लग गई। कार सवार तीनों युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसा बुधवार देर रात पौंटा-भूड़ गांव के बीच में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों का तांता लग गया।
जानकारी के अनुसार सफारी कार रायपुररानी से मोरनी की तरफ आ रही थी। पौंटा व भूड गांव के बीच कार सड़क किनारे बनी एक पैराफिट से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे, जोकि अपने आप को हरियाणा के यमुनानगर जिले का रहने वाला बता रहे थे। वहीं इस बारे में जब मोरनी व रायपुररानी पुलिस से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।