बरवाला। नग्गल गांव के जंगल में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ जिला पंचकूला अध्यक्ष गोपाल राणा खटोली, जंग शेर सिंह, राजपाल राणा, संजू राणा, ऋषि राणा, बलवंत सिंह नंबरदार, बृजपाल, राम भूल, नरेश राणा, रोहताश, अमर सिंह आदि ने बताया कि जंगल के साथ लगते किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलने से बच गई है।