फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
जलकर खाक हुआ अस्पताल का सामान। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर फॉरेस्ट कांप्लेक्स के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. वाईपी अरोड़ा ने बताया कि वे वीरवार रात अस्पताल बंद कर पंचकूला स्थित अपने घर चले गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्हें जानकारी मिली कि अस्पताल से धुआं उठ रहा है। सूचना मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी। अस्पताल के समीप चाय की दुकान चलाने वाले करनैल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे जब वह अपनी चाय की दुकान पर पहुंचा तो देेखा कि दुकानों से धुआं उठ रहा है और प्लास्टिक आदि जलने की बदबू आ रही है।
बाद में पता चला कि आग केमिस्ट शॉप के समीप स्थित अरोड़ा मल्टी स्पेश्यिलिटी अस्पताल में लगी है। डॉ. सरयु अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में केवल रोगियों को चेक कर दवाएं दी जाती हैं। अस्पताल में रोगी को दाखिल नहीं किया जाता। घटना में केवल उनकी लैब ही बच पाई है बाकी अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें