रायपुररानी के गांव नारायणपुर के नजदीक लगी आग।
- फोटो : PKL OFFICE
रायपुररानी। गांव शाहपुर व नारायणपुर के मध्य स्थित पंचायती गो चरांद की पांच एकड़ जमीन में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे आग लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
प्रत्यक्षदर्शी महबूब खान व तरसेम शर्मा ने बताया कि सड़क के नजदीक से आग की लपटें देख उन्होंने तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि समय पर आग न बुझ पाती तो चारों तरफ गेहूं की फसल के खेत व झुग्गियों में रह रहे 30 परिवारों को नुकसान हो सकता था। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली ट्रांसफार्मर से शॉर्ट-सर्किट होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।