चंडीगढ़। शहर में कोरोना तेजी से फैल रहा है। यूटी प्रशासन ने बुधवार को 15 नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में किसी के भी आने-जाने पर रोक रहेगी। नए कंटेनमेंट जोन में लागू की जाने वाली सख्तियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की जांच भी की जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशानिदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इन स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
ये हैं नए कंटेनमेंट जोन
सेक्टर-8 में मकान नंबर-58, 60 और 61
सेक्टर-9 के 309 और 310
सेक्टर-15 के 7 से 9 और 2110 व 2112
सेक्टर-22 के 3739 और 3740
सेक्टर-30ए (आरबीआई कालोनी) के 679 से 684, 655 से 658बी और 733 से 738
सेक्टर-30 के 123, 123ए, 124 और 124ए
सेक्टर-39बी के 1089 से 1090/2
सेक्टर-40ए के 875/1 से 876/1
सेक्टर-41बी के 1332 से 1335बी
सेक्टर-42बी के 1068 से 1069
सेक्टर-49बी (पुष्पक सोसायटी) के 1857 से 1862
सेक्टर-49ए (नवयुग सोसायटी) के मकान नंबर 109 से 114