फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक बदनौर बोले- अवैध पीजी संचालकों पर करो सख्त कार्रवाई, फायर क्लीयरेंस हो अनिवार्य

Thu, 27 Feb 2020 11:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
VP Singh Badnore
विज्ञापन
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को यूटी सचिवालय में सभी विभाग के अधिकारियों की एक रिव्यू बैठक ली। इस दौरान शहर में चल रहे अवैध पीजी, प्रशासन के लंबित पड़े प्रोजेक्ट व अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी विभागों के सेक्रेटरी, डीसी, नगर निगम कमिश्नर, सभी एसडीएम व अन्य अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-32 के एक पीजी में आग लगने की घटना में तीन लड़कियों की हुई मौत पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए कि अब से सभी पीजी के लिए फायर क्लीयरेंस अनिवार्य की जाए और शहर में अवैध रूप से चल रहे पीजी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इन पीजी की रेगुलर पुलिस चेकिंग के आदेश दिए।

प्रशासक ने इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ पर शहरवासियों के सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित करने को कहा। एडवाइजर को आदेश दिए कि वह लोगों के सुझाव व आपत्तियां लेकर भेजें ताकि पॉलिसी में जरूरत अनुसार बदलाव किया जा सके। इसके अलावा प्रशासक ने अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के कामों में हो रही देरी को लेकर भी अधिकारियों से पूछा।
विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिए हैं कि इंदिरा होलीडे होम, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज व कन्वेंशन सेंटर के काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उसके अलावा उन्होंने एजुकेशन सेक्रेटरी को आदेश दिए कि वह शहर के सभी स्कूलों में एक सर्वे करें और फिर एक प्रेजेंटेशन तैयार करें कि शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह के कदम उठाए गए हैं और किन कदमों को उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें