फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : शॉर्ट सर्किट से लगी आग.. जिंदा जले पक्षी और मछलियां, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रविवार रात दो बजे जीरकपुर-पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास पेट शॉप (पालतू जीव-जंतुओं की दुकान) में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर मौजूद पास के होटल संचालकों ने मामले की सूचना दमकल विभाग और दुकान के मालिक को दी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक दुकान में पड़े लाखों रुपये के सामान के साथ पक्षी और मछलियां भी जल गईं।
विज्ञापन

जीरकपुर प्रीत कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि दुकान में करीब करीब 15 से 16 लाख रुपये का सामान था, जो जल गया है। उन्होंने ने बताया कि उन्हें रात 2 बजे दुकान के नजदीक बने होटल के कर्मचारियों का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो बहुत ज्यादा आग लगी हुई थी। आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन जब तक गाड़ी आग बुझाती, तब तक दुकान में पड़ा सारा सामान जल चुका था।
दुकान का नहीं हुआ था बीमा
दुकानदार ने संदीप ने बताया कि दुकान में पांच से छह जोड़े पक्षियों व बड़ी संख्या में मछलियां थी। दुकान में एक एरोना नामक मछली थी, जिसकी कीमत एक लाख रुपये है, वह भी जल गई। इनके अलावा दुकान में पक्षियों व मछलियों के खाने का सामान व दवाइयां थीं वह भी जल गईं। दुकानदार का कहना है कि उन्होंने पक्षियों व दुकान का कोई बीमा भी नहीं करवाया था, जिस कारण उनका नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें