सूखी पत्तियों में भड़की आग पर फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 में वीरवार शाम पेड़ के नीचे पड़े सूखे पत्तों और कचरे में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीर की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बचाव हो गया।
जानकारी के अनुसार आग पेड़ के नीचे पड़े सूखे पत्तों और कचरे में लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलने लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पंचकूला निवासी सोमीत कुमार शर्मा की नजर आग पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो यह आसपास के क्षेत्र में फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।