बरवाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय बरवाला के स्टोर में सोमवार दोपहर अचानक बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग गई। इस घटना में स्टोर में रखे बिजली की तार व अन्य सामान जल गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी कार्यालय से बाहर भाग आए। उन्होंने स्टोर के शटर को खोला और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड कार्यालय अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दी। लेकिन तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, उसके पहले ही पानी का टैंकर मंगवाकर बिजली कर्मचारियों ने मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।
खंगेसरा में किसान के भूसे के कूप में लगी आग
उधर गांव खंगेसरा में किसान शैलेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश के भूसे से भरे कूप में आग लग गई। शैलेंद्र व आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कार्यालय अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दी। लेकिन तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक भूसे से भरा कूप पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।