फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई के समीप जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। आईटीआई बिटना के पास मौजूद जंगल में रविवार को आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, पहाड़ी पर जंगल होने की वजह से दमकल विभाग को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि देर शाम तक जंगल में लगी आग कई जगह पर सुलगती रही।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के कारण पेड़ पौधों को तो नुकसान पहुंचा ही है। साथ-साथ जंगल में रह रहे पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही जंगल में आग लगी, मोर आदि पक्षी आग से बचने के लिए इधर उधर उड़ने लगे। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस सहित दमकल विभाग और वन विभाग की टीमे मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें