फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में देर रात बिजली सामान के शोरूम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कालका। रविवार देर रात करीब 10: 45 बजे कालका क्षेत्र में स्थित एक बिजली के सामान के शोरूम में अचानक आग लग गई। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद कालका थाना प्रभारी कमलजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हटाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नही लग पाया है।
विज्ञापन



पुलिस टीम ने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी और मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। 3 मंजिला शोरूम के सबसे ऊपरी फ्लोर तक आग पहुंच चुकी थी, खबर लिखे जाने तक पुलिस एवं फायर विभाग की तत्परता से आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी था। पुलिस के अनुसार पंचकूला निवासी शोरूम संचालक गौरव ने समय पर की गई इस कार्रवाई और सतर्कता के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें