फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनआरआई जगमन समरा का गिरफ्तारी वारंट जारी

Mon, 27 Oct 2025 12:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। थाना सिटी पुलिस ने सीएम भगवंत सिंह मान की फेक वीडियो वायरल करके चर्चा में आए संगरूर के गांव फग्गुवाला निवासी एनआरआई जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समरा का गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया है। यह वारंट फरीदकोट अदालत ने जारी किया है। आरोपी समरा एक फरवरी 2022 को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जेल कर्मचारियों को उस समय चकमा देकर फरार हो गया था जब उसे फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल से बीमार होने की वजह से इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
फरार होने के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने 22 अक्तूबर को उसका फरीदकोट अदालत से वारंट जारी करवाया है। पुलिस के अनुसार जगमन समरा के खिलाफ 28 नवंबर 2020 को फिरोजपुर जिले के थाना तलवंडी भाई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे फरीदकोट की केंद्रीय जेल में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बीमार होने की वजह से उसको 23 दिसंबर 2021 को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से वह जेल कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया और बाद में वह दोबारा कनाडा वापस लौट गया। सीएम की फेक वीडियो वायरल करने के बाद चर्चा में समरा को मामलों को लेकर पंजाब पुलिस सरगर्म हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें