फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 की मार्केट में एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान की बेसमेंट में मंगलवार रात 9 बजे भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। सबसे पहले दुकान से धुएं का गुबार उठने लगा और बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान बलराम शर्मा ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक सुमित सिंगला ने बताया कि वह दुकान बंद करके अपने घर के लिए निकल रहे थे। तभी यह हादसा हुआ वह दुकान के बाहर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आग से दुकान में 20 लाख का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें