फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बस स्टैंड के सामने होटल की बेसमेंट में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। वीरवार सुबह बस स्टैंड के नजदीक होटल लाइफ स्टाइल में अचानक आग लग गई। आग की निकलती लपटों को देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सेवा सोसाइटी फायर ब्रिगेड ढाब बस्ती राम के वालंटियर मनदीप सिंह ने बताया कि 6:30 पर आग लगने की सूचना मिली थी, आग होटल के बेसमेंट में लगी थी। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। होटल की बेसमेंट में सिर्फ फालतू सामान पड़ा था, जिसे बाहर निकाल दिया गया। होटल कर्मचारी ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है, आग पर जल्दी काबू पा लेने से ज्यादा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें