फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हिमाचल में बारिश और बादल फटने से गोबिंद सागर झील का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने का प्रभाव अब भाखड़ा डैम के जलस्तर पर पड़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से भाखड़ा डैम के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील के जलस्तर में दो से तीन फीट तक वृद्धि दर्ज की गई है। बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा दर्शाए आंकड़ों के अनुसार भाखड़ा डैम के पीछे बनी विशाल गांबिंद सागर झील में पानी की आमद 46587 क्यूसेक दर्ज की गई, जिससे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1580.95 जा पंहुचा जबकि भाखड़ा डैम से टरबाइनों के माध्यम से 23282 क्यूसेक पानी बिजली उत्पादन के लिए छोड़ा गया। अगर नंगल डैम से नंगल हाइडल नहर में छोड़े जाने वाले पानी की करें तो 12350 और श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक जबकि नंगल डैम से सतलुज दरिया में 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अगर बीते वर्ष आज के ही दिन की करें तो भाखड़ा डैम का जल स्तर 1589 फीट था, जो आज के मुकाबले 9 फीट अधिक थे। इस बात की पुष्टि एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें