फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोल्फ क्लब कार्यालय में प्रिंटर में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से धुआं भरने पर मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही आग पर पाया काबू
विज्ञापन

कोई जनहानि नहीं, प्रिंटर और कुछ सामान क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित गोल्फ क्लब के कार्यालय में शनिवार सुबह प्रिंटर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कमरे में धुआं भर गया। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पूरी तरह बुझा दी। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिए जाने से आग कार्यालय के अन्य हिस्सों में नहीं फैल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण प्रिंटर में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि प्रिंटर और कार्यालय में रखे कुछ सामान को नुकसान पहुंचा है।
कार्यालय कर्मचारियों की तत्परता के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें