फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कैफे में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
आग बुझाने कैफे पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 की मार्केट में स्थित द ड्रिंक स्पेस टी कैफे में वीरवार की शाम चार बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से किचन में रखे पिज्जा मशीन समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कैफे में काम करने वाले कर्मियों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दो गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। इससे पहले कैफे के कर्मचारी आग की लपटें देखकर बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन


कैफे मैनेजर बिंदर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से किचन में आग लगी। जिस वक्त आग लगी उस वक्त किचन में कोई काम नहीं कर रहा था। किचन बेसमेंट में बना है। प्रथम तल पर कस्टमर बैठते हैं। जिस वक्त आग लगी उस समय कैफे में कस्टमर नहीं थे। किचन में रखे पिज्जा बनाने वाली मशीन, कॉफी मशीन और किचन में रखा लाखों के सामान जल गया। फायर अधिकारी बिजेंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आग को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें