पंचकूला। सेक्टर-7 में शनिवार सुबह एक घर के पीछे वाले हिस्से में आग लग गई। यहां वॉशिंग मशीन रखी हुई थी। देखते ही देखते लपटों ने पास रखे सामान और तीन दरवाजों को चपेट में ले लिया। घटना के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई पर सामान जल गया।
पड़ोसियों ने जब घर के पीछे से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगना शॉर्ट सर्किट कारण हो सकता है। सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।