फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तहसील कार्यालय के बरामदे से हटाईं फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
13 जुलाई के अंक में अव्यवस्थाओं का मामला उठने पर विभाग हरकत में आया,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित तहसील कार्यालय में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला में 13 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्यालय के बरामदे में रखे फाइलों के ढेर को हटवा दिया।
गौरतलब है कि समाचार में कार्यालय के बरामदे में खुले में पड़ी फाइलों तथा कर्मचारियों और आम लोगों के उपयोग के लिए रखी टूटी-फूटी कुर्सियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इससे कार्यालय की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामदे से फाइलों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। अधिकारियों का कहना है कि कार्यालय में मौजूद अन्य कमियों को दूर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टूटी हुई कुर्सियों को भी जल्द बदल दिया जाएगा, ताकि कार्यालय में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।े
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन भविष्य में भी जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर इसी तरह त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें