फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एफडी घोटाले के आरोपी कपिल को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन की जांच तेज, अन्य आरोपियों की तलाश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम के एफडी गबन मामले में विजिलेंस की जांच तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपी कपिल को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी रजत धारा को आज दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
जांच में सामने आया है कि रजत धारा ने कपिल के खाते में 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसे बाद में अलग-अलग खातों में भेजा गया। विजिलेंस अब इन लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान रजत धारा ने कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। इसके आधार पर एक महिला आरोपी और चंडीगढ़ के एक कारोबारी की तलाश तेज कर दी गई है। आशंका है कि इन खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मामले में नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। विजिलेंस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगामी पेशी से नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें