फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार वरना की टक्कर से तीन बच्चों के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशपुर फ्लाईओवर पर हादसा, कार छोड़कर चालक भागा अंदर मिली शराब की खाली बोतल और गिलास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 के महेशपुर फ्लाईओवर पर रविवार सुबह तेज रफ्तार वरना कार की टक्कर से बाइक सवार 37 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। खड़ग मंगोली निवासी जितेंद्र पीरमुछला स्थित जिम में नौकरी करता था। वह सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से काम पर जा रहा था। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सेक्टर-21 फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई वरना कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से कार का टायर निकलकर अलग हो गया, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

कार में मिली शराब की खाली बोतल
हादसे के बाद मौके पर खड़ी कार के अंदर शराब की खाली बोतल, गिलास और चिप्स के पैकेट मिले। हालांकि, दुर्घटना के समय चालक की स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। जितेंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार के नंबर और अन्य तथ्यों के आधार पर फरार चालक की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें