फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचसीएस में 88वीं रैंक हासिल करने वाली नेहा कमल को शिवालिक गौरव अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) परीक्षा में 88वीं रैंक हासिल कर डीएसपी पद के लिए चयनित पिंजौर की बेटी नेहा कमल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया। रविवार को मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं एडवोकेट विजय बंसल के निवास पर आयोजित समारोह में उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विजय बंसल ने कहा कि नेहा शुरू से ही प्रतिभाशाली और मेहनती रही हैं। उन्होंने बिना कोचिंग अपनी मेहनत और सेल्फ स्टडी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके पिता राजिंदर पाल पर्यटन विभाग से सेवानिवृत्त हैं और परिवार का भी उनकी सफलता में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटना रोड स्थित लेख राम कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि यह उनका दूसरा एचसीएस प्रयास था। इससे पहले एचसीएस-2024 में उनका चयन जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएसओ) पद पर हुआ था। वह वर्तमान में हरियाणा सरकार में कार्यरत हैं। दसवीं में वह पंचकूला जिले की टॉपर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें