फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का उपवास

विज्ञापन
पिंजौर में कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों ने उपवास रखा। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला/पिंजौर। टोल प्लाजा चंडीमंदिर और राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर जलौली-नग्गल टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एक दिन का उपवास रखते रखकर धरना जारी रखा। कर्म सिंह ब्लॉक प्रधान पिंजौर ने बताया कि टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर उनका धरना जारी है और शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे। प्रधान ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही टोल फ्री रही। पिंजौर-कालका के किसान कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरने के दौरान एक दिन का उपवास रखा। यह उपवास 9 से 5 बजे तक रखा गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के पधान नरेन्द्र सिंह, उप प्रधान अमन कुमार भरैली, सुरेन्द्र सिंह व गुरमीत सिंह ठरवा, भम्भूल राणा बतौड़, धर्मपाल, वकील सिंह, दर्शन सिंह, जसमीर, नवीन गोयल, महिन्द्र सिंह राणा बरवाला, अमरजीत सिंह नयागांव, गुरदास व स्वर्ण सिंह अलीपुर, त्रिलोचन सिंह भरैली सहित कई किसान मौजूद रहे।

जलौली-नग्गल टोल प्लाजा पर उपवास पर र्बैठे किसान।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें