फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बजट के खिलाफ 5 को प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों को पूरा न करने के चलते किसानों में रोष है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 5 फरवरी को किसानों से प्रदर्शन का आह्वान किया है।
विज्ञापन

एसकेएम के अनुसार प्रदर्शन के दौरान बजट की प्रतियां जलाकर इसमें शामिल सभी जनविरोधी प्रस्तावों को वापस लेने की मांग की जाएगी। बजट में सभी फसलों के लिए C2+50% की दर से कानूनी रूप से एमएसपी गारंटी की लंबित मांग की उपेक्षा की गई है। किसानों और खेत मजदूरों के लिए ऋण माफी के लिए कोई व्यापक योजना नहीं है। हालांकि संसदीय समिति ने इसकी सिफारिश की है। केंद्रीय बजट किसानों को लाभकारी मूल्य और खेत मजदूरों को लाभकारी मजदूरी से वंचित करके कृषि की उपेक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें