फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष को किसानों ने दिखाए काले झंडे, टोल प्लाजा पर की नारेबाजी

विज्ञापन
काफिले को रोकते युवक। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर में भाजपा की बैठक में हिस्सा लेने आ रहे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का भाकियू ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

किसानों को जैसे ही विस अध्यक्ष के पिंजौर पहुंचने की सूचना मिली तो वह टोल प्लॉजा चंडीमंदिर पर एकत्रित हो गए। इसके बाद टोल प्लाजा से गुजर रहे स्पीकर की कारों के काफिले को रोकते हुए उन्होंने भाजपा विरोधी नारे लगाते व काले झंडे दिखाए। इस दौरान एक युवक ने गाड़ी के आगे जाकर काफिले को रोक दिया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने काफिले की आवाजाही में अड़चन डाल रहे युवक और किसानों को एक तरफ करते हुए काफिले को टोल प्लाजा से निकाला।
नाके पर रोके किसान
भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि चंडीमंदिर पर विरोध के बाद जब वह चंडीमंदिर पिंजौर बाईपास से होते हुए गांव घाटीवाला के समीप पहुंचे तो पुलिस ने नाके पर उन्हें रोक दिया। उन्होंने बताया कि स्पीकर का कार्यक्रम में जाते और आते दोनों समय विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें