फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान 15 फरवरी तक पोर्टल पर कराएं फसलों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के उपरांत लघु सचिवालय के सभागार में पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक ने कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला के किसान ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण 15 फरवरी तक करवा सकते हैं ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिला के सभी किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। किसान स्वयं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं।
इसके अलावा वे खंड स्तर पर कार्यरत कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके भी अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला में फसलों के सत्यापन का कार्य 4 से 25 फरवरी तक किया जाएगा, जिसके लिए कृषि विभाग व बागवानी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की 63 टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें गांव-गांव जाकर फसल सत्यापन का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

किसानों से सहयोग की अपील
उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे इस कार्य में अपना सहयोग दें। अपनी उपस्थिति में ही फसल सत्यापन का कार्य संपन्न करवाएं ताकि बाद में सत्यापित की गई फसल में मिसमैच की स्थिति न उत्पन्न हो। बैठक में कृषि विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्र सिंह यादव, जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, कृषि विभाग के एसडीओ बलबीर भान, कृषि विभाग से जगमोहन सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें