फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सहायक टाउन प्लानर 10,000 रुपये रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को नगर काउंसिल गुरदासपुर में तैनात सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) चरणजीत सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई जिला गुरदासपुर की तहसील दीनानगर के गांव आनंदपुर निवासी एक आर्किटेक्ट की शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गुरदासपुर शहर में अपने एक प्रोजेक्ट के लिए एनओसी लेने के लिए आवेदन दिया था। प्रारंभिक तौर पर फाइल को बिल्डिंग इंस्पेक्टर और ड्राफ्ट्समैन ने मंजूरी दी थी, लेकिन अंतिम स्वीकृति के लिए यह फाइल सहायक टाउन प्लानर चरणजीत सिंह के पास भेज दी गई। एटीपी ने जानबूझ कर अनावश्यक आपत्तियां उठाईं और फाइल पास करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी चरणजीत सिंह को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें