बरवाला। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों के धरने को लेकर आज भी भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेन्द्र सिंह नयागांव के नेतृत्व में नग्गल टोल प्लाजा को फ्री रखकर धरना जारी रहा। इस दौरान कई किसान नेताओं ने मौजूद किसानों को संबोधित किया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान नरेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि मंत्री व अन्य मंत्री किसान नेताओं से बातचीत के लिए तारीख पर तारीख बढ़ाते जा रहे हैं लेकिन किसानों की मांगों व तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बारे में कोई बातचीत नहीं कर रहे। ऐसे में किसान प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती और जब तक दिल्ली में किसानों का धरना जारी रहेगा तब तक नग्गल टोल प्लाजा को फ्री रखकर यहां पर भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।