बरवाला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। कई माह से जलौली टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों ने भाकियू के जिला पंचकूला प्रधान नरेंदर सिंह की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला प्रधान नरेंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों से मुंह फेर लिया है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते हैं तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
भाकियू, किसान सभाएं तथा किसान सरकार के मंत्रियों तथा राजनीतिक दलों के नेताओं के हर कार्यक्रम का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है।
वीरवार को कई किसान नेताओं ने प्रदर्शनकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाकियू बरवाला के ब्लॉक प्रधान बृजपाल राणा, किसान सभा बरवाला के प्रधान कर्मचंद, रायपुररानी ब्लॉक प्रधान गुरमीत सिंह, वकील सिंह, दर्शन सिह, गुरनेक सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरदास, जयवीर राणा, लखविंदर सिंह व अवतार सिंह, हिमांशु, अनिल शर्मा और सांई दत्त सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।